उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी एव साध्वी श्री के दर्शन कर रतलाम पधारने हेतु पुरजोर विनती की

रतलाम । रतलाम से महेंद्र बोथरा, ललिता बोथरा एंव भीलवाड़ा के प्रमोद चौधरी आदि परिवार सहित सन्त सती दर्शन यात्रा हेतु रतलाम से जालना में विराजित उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी म.सा. के दर्शन के पश्चात अहमदनगर में श्री कुंदनऋषिजी म.सा. के दर्शन करते हुए मुंबई पंहुचकर वँहा विराजित आचार्य भगवन डॉ. शिवमुनिजी म.सा., साध्वी श्री संयमलता जी म.सा., साध्वी श्री कुमुदलता जी म.सा. के दर्शन किये एंव वापसी में सूरत महासती श्री कंचन कंवर जी म.सा. आदि के दर्शन किये।
दर्शन प्रवचन के दौरान उपाध्याय श्री गौतम मुनि जी म.सा., साध्वी श्री कुमुदलता जी म.सा. एंव साध्वी श्री संयमलता जी म.सा. आदि संत सतियाँजी की विनती रतलाम पधारने हेतु पुरजोर विनती की। महाराज श्री ने फरमाया रतलाम धर्म नगरी हैं मध्य प्रदेश पधारेंगे तब निश्चित एक चातुर्मास करने के भाव हैं ।

Play sound