अपर पुलिस महानिदेशक श्री प्रमोद फलणीकर की कार्यशैली प्रशंसनीय

जावरा (अभय सुराणा) । सहजता सरलता एवं मिलन सारिता के धनी जिन्होंने कार्य ही पूजा के वाक्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर जहां पर रहे वह जो भी दायित्व मिला उसको पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुरा किया। जो बिरले व्यक्ति ही कर पाते हैं जिन्होंने अपने शिक्षा बी. एस. सी, एम. डी. बी. ए, एल. एल. एम. के साथ इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) में चयन के पश्चात सन 1989 से लगातार विभिन्न पदों के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर आज एन. एस.जी दिल्ली में अपर पुलिस महानिदेशक है पद पर रहकर 31 अक्टूबर 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ऐसे लोकप्रिय अधिकारी का नाम *श्री प्रमोद श्रीपाद फलणीकर है जिन्होंने सन 1989-90 के दौरान जावरा एस.डी.ओ.पी रहे आपके यशस्वी कार्यकाल को जनता आज भी याद करती है। श्री प्रमोद भी कहते हैं कि जावरा को मैं कभी भी भुला नहीं सकता क्योंकि यहां की जनता ने मुझे आत्मविश्वास दिया, प्रेम दिया जो जिंदगी भर साथ रहा। बाद की सभी पदस्थापना के दौरान उस आत्मविश्वास ने व प्रेम ने मुझे बल दिया। जावरा की पदस्थापना के दौरान के रिश्ते आज तक जागृत है व उतने ही मजबूत है। इनके यशस्वी कार्यकाल के कारण ही आज सीएसपी कार्यालय के बाहर फलणीकर वाटिका आने वाले हर अधिकारी के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। आपने अपने सेवाकाल में अनेकों अवार्ड भी प्राप्त किये है। जिनमें प्रमुख है प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस, प्रेसिडेंट मेडल फॉर दिस्तीनीगुइशएड सर्विस, यू. पी पुलिस मेडल, कठिन सेवा पदक, विदेश सेवा पदक,स्पेशल ड्यूटी मेडल, अति उत्कृष्ठ सेवा मेडल, सिंहस्थ ज्योति पदक, इंदिरा गांधी सांप्रदायिक सुरक्षा पुरुस्कार प्राप्त किये है।ऐसे विराट व्यक्तित्व के धनी श्री प्रमोद श्रीपाद फलणीकर ने अपनी कलम के माध्यम से मध्य प्रदेश काडर एक दृष्टिक्षेप का शीर्षक देकर जो लिखा है वह गर्व की अनुभूति कराता है। मध्य प्रदेश काडर में काम करने का अनुभव को लेकर जो उनकी सकारात्मक सोच है उसकी आज देश भर में चर्चा है। आपकी कार्य करने की क्षमता एवं समर्पण की भावना में परिवार का योगदानभी सराहनीय है, श्रीमती वैशाली एवं दोनों पुत्र दीपांकर एवं आदित्य जिन्होंने कभी भी उनके कर्तव्य पालन में बाधक नहीं बने बल्कि हर बार उन्हें देश सेवा पहले मैं प्रमोदजी के लक्ष्य को ध्यान में रखकर हर संभव सहयोग प्रदान किया। हम सैल्यूट करते हैं ऐसे इमानदार कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री प्रमोद जी को एवं साथ ही परिवार को भी धन्यवाद।

Play sound