रतलाम धन्यवाद फिर मिलेंगे- डीआरएम विनीत गुप्ता

5 वर्ष बाद मैं भी पेंशनर रहूंगा

रतलाम। रतलाम का कार्यकाल रेल कर्मियों एवं शहर की जनता के सहयोग से अच्छा रहा, यदि किसी रूप फिर सेवा का अवसर मिलेगा तो फिर मिलेंगे । 5 वर्ष पश्चात में भी एक पेंशनर बनूंगा, उपरोक्त विचार स्थानांतरित मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन द्वारा दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में विदाई समारोह के दौरान व्यक्त किए। आपने अपने कार्यकाल में पेंशनरों को दी गई सुविधाओं को बताया और यह भी कहा कि मैंने पेंशनर एसोसिएशन यहां पहली बार देखा जो पेंशनरों की समस्याओं को लेकर जो रतलाम में कार्य करता है प्रशंसनीय है । पेंशनर अपने आप को व्यस्त रखें, स्वस्थ रखें यही सेवानिवृत्ति के बाद का लक्ष्य होना चाहिए. नवागंतुक मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार का शाल, श्रीफल से एसोसिएशन ने स्वागत कर सम्मान किया, स्थानांतरित मंडल रेल प्रबंधक का शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया. वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दीपक परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि स्थानांतरित मंडल रेल प्रबंधक से हमने बहुत कुछ सीखा वह हमेशा पेंशनरों के पक्षधर रहे और हमें पेशनरो की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित करते थे जो अच्छी सोच है, मैं पेंशनरों से अनुरोध करूंगा कि वह कभी भी अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे चर्चा कर सकते हैं. कार्यक्रम को वरिष्ठ सलाहकार कामरेड गोविंद लाल शर्मा, आई एल पुरोहित, रामखेलावन कुमायूं, मनोहर पचोरी, एम ए खान ,आदि ने भी संबोधित किया. पेंशनर साथी अरुण वाडकर ,प्रदीप ओझा, कमलजीत सिंह, सुरेश गया दिन ,लाखनराव ,दुर्गा प्रसाद मिश्रा ,अब्दुल मजीद ,श्याम लालवानी ,लक्ष्मण पाठक, रमेश शुक्ला ,चोखेलाल, महेश शर्मा ,एस एन पटेरिया, सुरेश सिंह सिसोदिया ,महेंद्र सिंह , आदि ने उपस्थित होकर स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास एवं आभार प्रदर्शन रामखेलावन कुमायूं ने व्यक्त किया।

Play sound