रतलाम के आयुष गौड़ ने 20 वर्ष बाद जीता रजत पदक
रतलाम । वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग स्पर्धा में 20 साल बाद रतलाम के लिए रजत पदक जीतकर लाने वाले शूटर आयुष गौड़ का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व वर्ष 2002 में रतलाम ने यह पदक प्राप्त किया था।
वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग स्पर्धा आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू में आयोजित हुई। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दमन-दीव, दादर और नगर हवेली के साथ गोवा राज्य के करीब पांच हजार शूटरों ने भाग लिया। रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के शूटर आयुष ने रजत पदक पर निशाना साधने में सफलता प्राप्त की। विधायक श्री काश्यप द्वारा सम्मान किए जाने के दौरान संस्था सचिव राष्ट्रीय पदक विजेता उमंग पोरवाल, कोच मोहितराज सिंह सांखला, मनोहर पोरवाल आदि उपस्थित रहे।