सन 2002 के बाद रतलाम को मिली चांदी

रतलाम। वेेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग स्पर्धा, आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू में आयोजित की गई , जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दमन दीव, दादर और नगर हवेली व गोवा राज्य के करीब 5000 शूटरों ने भाग लिया। जिसमें रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के शूटर आयुष गौड ने स्पर्धा में सीनियर केटेगरी में रजत पदक प्राप्त किया। संस्था ने उन्हें प्रोत्साहन हेतु नगद पुरस्कार दिया। संस्था के ही शूटर राजवीर सिंह राठौर, आरिश खान, धनंजय सिंह राठौर, ध्रुव राज सिंह सिसोदिया, प्रियांश राज सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह राठौर, ने केरला में होने वाले 65 वी नेशनल चैंपियनशिप हेतु क्वालीफाई किया। श्रव्या सोनी ने मुंबई में हुई वेस्ट जोन स्पर्धा से पिस्टल कैटेगरी में नेशनल हेतु क्वालीफाई किया । विधायक श्री चैतन्य कश्यप, संस्था के सचिव नेशनल मेडलिस्ट उमंग पोरवाल, कोच मोहित राज सिंह सांखला व अभिभावको ने हर्ष जताया ।

Play sound