
रतलाम । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता दतिया में आयोजित की गई थी उसमें रतलाम जिले के जवाहर व्यायामशाला के दो पहलवानों ने जीत हासिल की । प्रियांशु चौहान पहलवान ने 90 किलो वजन समूह में रजत पदक एवं मनोज गुजर ने 70 किलो वजन समूह में कांस्य पदक प्राप्त कर स्थान प्राप्त किया । इन दोनों पहलवानों की सफलता पर रतलाम जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव जाट रतलाम, जवाहर व्यामशाला के दौलत पहलवान ,वैभव जाट, सचिव राजीव रावत ,अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यदेव मलिक, रतलाम जिला खेल अधिकारी स्कूली शिक्षा विभाग श्री आरसी तिवारी एवं समस्त कुश्ती प्रेमियों ईस्ट मित्रों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी जवाहर व्यायामशाला सचिव राजीव रावत ने दी।