महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा शिव नगर के झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र एवं शिव नगर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों एवं रहवासियों को मिठाई के पैकेट एवं कॉपियां प्रदान कर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित पद्मश्री डॉ लीला जोशी ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में जाकर अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने का महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल का प्रयास सराहनीय है। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने शिवनगर विद्यालय में समय-समय पर किए विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ लीला जोशी एवं संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि स्वागत विद्यालय समिति के शरद सारडा, नाहर सिंह राठौड़, राजेंद्र उपाध्याय, पारस जैन, संदीप वारफे, शुभम भंडारी महेंद्र छाजेड़, विशाल वर्मा, चरण सिंह आदि ने किया । शाला आचार्य राजेंद्र उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।

Play sound