रतलाम । दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर गोपाल सिंह गहलोत मित्र मंडल द्वारा नगर निगम के सामने स्थित रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर साफ सफाई कर पुष्प अर्पित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर विजय सिंह चौहान, ईक्का बेलूत, विनोद राठौड़,कमलेश राजपुरोहित(राजु) वीरपाल सिंह राठौर, विक्रम राठौड़, विजय खरे ,कमल शिंदे, राजू सिंधी आदि उपस्थित थे।