सोशल्य ग्रुप जैन समाज को एक धागे मे सारे मोती बाँधने का प्रकल्प है

सैलाना ग्रुप की शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

सैलाना। पुरे देश मे सेवा के साथ मित्रता एवं संगठन, यही सोशल्य ग्रुप के कार्य है इसके माध्यम से सभी वर्ग मिलाकर कार्य करते है। उक्त उद्बोधन जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फ़ेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत कोठारी ने सैलाना ग्रुप की सागर वाटिका मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह मे कहे। ग्रुप अध्यक्ष शैलेन्द्र ज्योति चण्डालिया को शपथ मालवा रीजन चेयरमेन मेन संदीप भंडारी ने एवं पदाधिकारियों चेयरमेन मेन संजय राठौर उपाध्यक्ष प्रीयूष चण्डालिया, प्रितेश लोढ़ा, सचिव प्रितेश चण्डालिया, प्रिंस लोढ़ा, कोषाध्यक्ष अभय मोगरा एवं प्रचार सचिव संदीप व्होरा को फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रभात चोपड़ा ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के पूर्व मंगलचरण श्री मति सोनल लोढ़ा एवं पायल लोढ़ा ने प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष पंकज चण्डालिया ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं आये अतिथियों द्रारा सम्मान किया गया, ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अर्पित रांका के गुप की गतिविधि पऱ प्रकाश डाला।,रतलाम मे 18 दिसम्बर मे आयोजित परिचय सम्मेलन के बैनर का विमोचन सैलाना के sdm एम के जैन,समाज सेवी सुरेंद्र मेहता, तरुण संधवी रतलाम ग्रुप अध्यक्ष नीलेश पोरवाल, रीजन उपाध्यक्ष अखिलेश नाहर ने किया। रीजन चेयरमेन मेन संदीप भंडारी ने सैलाना के अर्पित रांका को रीजन मे मानव सेवा संयोजक एवं खाचरोद के सुमित बुपक्या को जीवदया संयोजक मनोनीत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमति आरती रांका एवं आभार ग्रुप संरशक शैलेन्द्र ग्वालयरी मे माना।

Play sound