
जावरा (अभय सुराणा) । जवारा मालवी लेखन की वरिष्ठ लेखिका जावरा नगर की बेटी वर्तमान विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्ड्ये की बहन माया मालवेंद्र बदेका की मालवी कृति सोलह संस्कार का साहित्य परिषद मध्य प्रदेश शासन द्वारा चयन कर मालवी का सन्तपीपा पुरस्कार प्रदान किया जावेगा । जिसके अन्तर्गत 51हज़ार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जावेगा । नगर की बेटी कि इस उपलब्धी नगर के साहित्य जगत में हर्ष है नगर के रमेश मनोहरा राजेंद्र श्रोत्रीय मनोहर सिंग चौहान राजेश धनौतिया फज़़ल हयात ग़ुलाम मोइनूदिन रतन लाल रत्नेश अर्पित शिकारी डा प्रकाश उपाधाय विजय जैन आदि ने बधाई प्रेषित की है ।