रतलाम। आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर देश के दो महान व्यक्तित्व को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। आज दिनांक 31 अक्टूबर को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर पुष्प अर्पण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को इंदिरा जी जैसे नेतृत्व की सख्त आवश्यकता है जिन्होंने सख्त कदम उठाते हुए देश के अलगाववाद एवं आतंकवाद को समाप्त किया! दोनों नेताओं ने दूर दृष्टि पूर्वक भविष्य के भारत के निर्माण के लिए मजबूत एवं साहसिक कदम उठाए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने दोनों महापुरुषों को देश का रत्न बताया और दोनों जिस तरीके से भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाई उस पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम को प्रदेश महिला कांग्रेस नेता यासमीन शैरानी, सेवादल के प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास , महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय, अमर सिंह शेखावत, हितेश पैमाल, मुकेश कोठारी, अनिल पुरोहित, आदि ने संबोधित किया! इस अवसर पर प्रदीप राठौड़, विजय उपाध्याय, सुरेश राठौड़, रमेश शर्मा, जितेंद्र हाड़ा, जितेंद्र मिर्ची, राजेश प्रजापत, डॉक्टर मुस्तफा, राजकुमार जैन, राकेश आचार्य, अनिल नांदेचा, रमेश शर्मा, इक्का बेलूत, सुनील महावर, नजमा बेलूत, मांगीलाल जैन, वीरपाल सिंह, भरत सेन, नीलोफर खान, मंजूबाला गुर्जर, राधा प्रजापति, मीनाक्षी सेन, सुनील मिश्रा, युसूफ शाह, विध्या शर्मा, आरिफा कछवाय, हिना शेख, अनु धबाई, तबस्सुम खान, ताज मंसूरी, मीना जाट, शैतानमल कसेरा, जितेंद्र सिसोदिया जीतू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जोएब आरिफ ने किया ।