रतलाम । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पश्चात श्री माहेश्वरी समाज,रामोला मंदिर में भव्य अन्नकूट का आयोजन सम्पन्न हुआ। भगवान राम जी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर समाजजनो द्वारा भजन किये गये व आरती के पश्चात सभी समाज जनों का सामूहिक प्रसादी कार्यक्रम हुआ । इस अवसर पर समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, डॉ. बी.एल.तापडिय़ा, नरेंद्र बाहेती, माधव काकानी, विजय असावा, अशोक जागेटिया, डॉ सतीश लढा, सुनील लाठी, घनश्याम लोहिया, विजय सोमानी, पंकज गगरानी, रमेश डारिया, ओम झंवर, प्रहलाद लड्ढा सहित बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।