
रतलाम। आज रतलाम लहसुन प्याज मंडी प्रांगण में प्रातः 8:30 कांटे वाले बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ा कर उसके बाद कंठी वाले हनुमान मंदिर पर आरती कर शुभ मुहूर्त में 9:00 बजे लहसुन की नीलामी प्रारंभ की गई जिसमें कृषक करण सिंह आंजना पलसोड़ा की लहसन 11122 रुपए प्रति क्विंटल में लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के विकास जी पाटीदार ले ली। उसके बाद प्रातः 10:00 के शुभ मुहूर्त में प्याज की नीलामी प्रारंभ की गई। जिसमें कृषक सुरेश जी पाटीदार दंतोडिया के प्याज 14000 रुपए प्रति क्विंटल में लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के विकास पाटीदार ने बोली लगा कर ली। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी मोहनलाल मुरली वाला, निलेश बाफना, प्रकाश जाधव, पंकज बाफना, प्रदीप शर्मा, रितेश बाफना, पंकज अग्रवाल, सुनील गोयल, रविंद्र पाटीदार, विजय पाटीदार, दिनेश जाधव, गोपाल माली आदि प्रमुख व्यापारी उपस्थित थे।