उप प्रवर्तिनी तप चक्रेश्वरी आयम्बिल तप आराधिका महासतीजी श्री अरूण प्रभा आदि ठाणा-4 का वर्ष 2023 का चार्तुमास इंदौर में होगा

इंदौर । उप प्रवर्तिनी तप चक्रेश्वरी आयम्बिल तप आराधिका महासतीजी श्री अरूण प्रभा आदि ठाणा-4 का आगामी चार्तुमास 2023 का सभी आगारों सहित महावीर नगर इंदौर में होगा । प्रदीप जी चतर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्दौर से सौभाग्य मलजी झांमड सहित श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (पूर्वी क्षैत्र) श्री जैन दिवाकर सामायिक साधना भवन महावीर नगर इंदौर की विनती को उप प्रवर्तिनी तप चक्रेश्वरी आयम्बिल तप आराधिका महासतीजी श्री अरूण प्रभा आदि ठाणा-4 ने स्वीकार करते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक रतलाम के सानिध्य में अपनी आगामी 2023 के चार्तुमास घोषणा इंदौर में आयोजन के लिए स्वीकृत की ।

Play sound