राष्ट्रीय महामंत्री भोंसले ने पूजा ,अर्चना ,आरती कर प्रसादी ग्रहण की
रतलाम। ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जी को 56 व्यंजनों का भोग लगाकर हवन, पूजन ,महाआरती कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड जे आर भोसले, कामरेड गोविंदलाल शर्मा द्वारा महाआरती कर प्रसादी ग्रहण की. महा आरती एवं प्रसादी के पूर्व पंडित राजेंद्र उपाध्याय पंडित रवि मेहता के मंत्रोच्चार के साथ ट्रस्टी सुनील मेहता, प्रकाश चंद्र व्यास, लक्ष्मण पाठक, अशोक सोमानी, सुनील राठौड़ ,मिश्रीलाल सोलंकी , शंकरलाल मालवीय ,डॉ उषा भार्गव ने सामूहिक हवन पूजन एवं आहुति देकर आरती की तथा सुंदरकांड का पाठ किया। भोसले ने जलाभिषेक कर शिवजी पर महाआरती की तथा धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर तरुणी प्रकाश व्यास, मनोहर पचौरी, प्रदीप ओझा, महेश ओझा, लाखन राव, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, महेश शर्मा, नंदकिशोर वर्मा ,अजय चौहान, सुरेंद्रसिंह भाटी, दिनेश परमार, रमेशचंद्र शुक्ला, अशोक तिवारी, नरेंद्र सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।