रतलाम । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत इंजीनियर श्री के.सी. राठौड़ सेवानिवृत्त होने पर समारोहपूर्वक विदाई दी गई। श्री राठौर ने 42 साल तक शासकीय सेवा में रहते हुए ग्रामीण क्षेत्र में कई नलजल योजना का निर्माण किया एवं पेयजल व्यवस्थाओं का कार्य सुचारू रूप करने के उपरांत विभागीय कार्यों से सेवानिवृत्त हुए।
कार्यक्रम में पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. गोगादे ने श्री राठौड़ की कार्यप्रणाली की तारीफ करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक यंत्री श्री एस.के. मईडा, श्री नरेश कुवल, श्री मोलुराम मीणा, श्री मनोज पंडित, श्री विनोद शर्मा, श्री संजय वराडे, श्री जितेंद्र पांचाल, श्री बब्बन बेनल, श्रीमती सीमा बक्शी, श्री डी.सी. कथिरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद व्यास द्वारा किया गया।