गिरते जल स्तर के लिए तालाब संजीवनी – श्री डामोर

झाबुआ। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन&जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के अपने दायित्व का निर्वहन प्राथमिकता से करने में लगी है । उक्त विचार सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने  जिले की राणापुर तहसील के ग्राम भूत बहेड़ा में 40 लाख की लागत से बनने वाले तालाब के भूमि पूजन अवसर पर व्यक्त किये । श्री डामोर ने कहा कि भूमि का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है । अगर हमने बारिश के पानी को सहेजने में अब भी गंभीरता नही दिखाई तो आने वाले समय मे पानी की कमी हमारे लिए सबसे बड़ी चुनोती बनकर सामने आ सकती है । लोकसभा सदस्य ने कहा कि माननीय अटल जी कहा करते थे कि अगला विश्वयुद्ध पानी को लेकर ही होगा । तालाब हमारे लिए संजीवनी का काम करते है । इस अवसर पर श्री डामोर ने 5 लाख की लागत से ग्राम में बनने वाली सी.सी रोड़ का भी विधिवत भूमि पूजन किया । श्री डामोर ने कहा कि जब से प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में विकास ने फिर से गति पकड़ ली है । झाबुआ जिला भी इससे अछूता नही है । आज हमारा ग्राम भूत बहेड़ा तालाब ओर सड़क की दोहरी सौगात पाकर मुख्यमंत्री शिवराज जी प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता है।
प्रदेश सहित ग्राम भूत बहेड़ा प्रदेश में सरकार के बदलाव को अनुभव कर रहा है । आपकी लम्बे समय से तालाब ओर सी.सी रोड़ की मांग आज भाजपा सरकार ने पूरी कर दी है ।
क्षेत्र में अच्छी बारिश को देखते हुए सांसद श्री डामोर खुद को रोक नही पाए और उन्होंने खरीफ फसल की बोवनी का स्वयं श्री गणेश किया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री भानू भूरिया, श्री राजेन्द्र सोनी, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासी, पंच एवं सरपंच उपस्थित थे ।