गायत्री परिजनों ने किया नवागत कलेक्टर का अभिनन्दन

आगर-मालवा | गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रष्ट प्रज्ञाकुञ्ज आमला के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर नवागत कलेक्टर अवधेश शर्मा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच युगनिर्माण मिशन का साहित्य, अंग वस्त्र एवं देवस्थापना चित्र भेंट कर अभिनन्दन किया तथा वैश्विक महामारी में जिले में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रष्ट द्वारा आयोजित गृहे गृहे गायत्री यज्ञ, प्रकल्पों, एवं संचालित स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक उत्कर्ष से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही जिले में प्रवास के दौरान प्रज्ञाकुञ्ज मे पधारकर यथोचित मार्गदर्शन करने हेतु अनुरोध किया।इस अवसर पर शांतिकुञ्ज हरिद्वार से जिले के प्रवास पर आए समयदानी प्रतिनिधि दम्पत्ति जगदीश प्रसाद कुल्मी एवं श्रीमती गायत्री कुल्मी, जिला समन्वयक मणिशंकर चौधरी, प्रमुख ट्रष्टी रामेश्वरजी पाटीदार, प्रज्ञाकुञ्ज में संचालित आरोग्य एवम कायाकल्प केंद्र के संचालक एवं अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ विजय एस निर्मल तथा युवाप्रकोष्ट प्रभारी रजनीश स्वर्णकार उपस्थित थे।