श्री जैन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर कार्यभार ग्रहण

झाबुआ |श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत झाबुआ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। श्री जैन इसके पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ में पदस्त थे। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व वे कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा से सौजन्य भेट की और जिला पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी , कर्मचारियों ने पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया।

Play sound