रतलाम । निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नगर के नाले-नालियों की सफाई का कार्य झोन अनुसार युद्ध स्तर पर किया जाकर यथा समय कचरा-मलबा उठाया जा रहा है।
नाले-नालियों की विशेष सफाई अभियान के तहत 30 नवम्बर बुधवार को राजेन्द्र नगर मेन रोड वाला नाला, हरमाला रोड ताज स्टोन वाले नाले की सफाई के साथ ही लक्ष्मणपुरा, गांधी नगर, जवाहर नगर, इन्द्रलोक नगर, तुलसी नगर, राजेन्द्र नगर, पटेल कॉलोनी, बाजना बस स्टैण्ड सागोद रोड, न्यू बाजना बस स्टैण्ड, वार्ड क्रमांक 23 व 29, महावीर नगर मेन रोड, वार्ड क्रमांक 33 राजपूत बोर्डिंग के पीछे, माणक चौक कचौरी वाली गली, हरमाला रोड, रामदेवजी की घाटी, कोठारीवास, मालीकुआं, जूनी कलालसेरी, वार्ड क्रमांक 46, वार्ड क्रमांक 39 आरोग्यम हास्पीटल के सामने की नालियों को सफाई का कार्य करवाया जाकर यथा समय कचरा-मलबा उठवाया गया।
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष वर्षाकाल के पूर्व शहर के बड़े नालो की सफाई का कार्य करवाया जाता है इस बार यह अभियान नवम्बर माह से प्रारंभ किया गया है ताकि नालो की सफाई का कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। उन्होने बताया कि नालो की सफाई के साथ ही नालियों की सफाई का कार्य विशेष अभियान चलाकर करवाया जा रहा है ताकि नालियां भी पुरी तरह से साफ-स्वच्छ रह सकें।