श्री एस.पी. आचार्य व श्री कैलाश-नन्दा सेवा निवृत्त

रतलाम । नगर निगम प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य व वॉल्व मेन श्री कैलाश-नन्दा की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर निगम के फायर ब्रिगेड भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, रामू भाई डाबी, पार्षद श्री योगेश पापटवाल, श्री शक्ति सिंह राठौर आदि ने अपने उद्बोधन में प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य व वॉल्व मेन श्री कैलाश-नन्दा द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य व वॉल्व मेन श्री कैलाश-नन्दा को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री विकास सोलंकी के अलावा निगम अधिकारी सर्वश्री श्याम सोनी, विजय बालोद्रा, जगदीश पांचाल, बी.एल. चौधरी, सुहास पिंउत, राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, श्रीमती दीक्षा तिवारी आदि ने सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य व वॉल्व मेन श्री कैलाश-नन्दा का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल ने किया व आभार उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने माना।

Play sound