जावरा (अभय सुराणा)। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की कार्यकारणी की मीटिंग दिनांक 11 दिसंबर 2022 रविवार को प्रातः 9:00 से श्री जैन दिवाकर भवन आदर्श कॉलोनी निंबाहेड़ा (राजस्थान) में रखी गई है उक्त जानकारी एक प्रेस वक्तव्य मे देते हुँए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि मीटिंग में सम्मानित सभी पदाधिकारियों एवं माननीय सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक रूप से प्रार्थनीय है ।
कोचट्टा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्तिलाल मारू ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नवलखा, निम्बाहेडा, महामंत्री वीरेन्द्र सिंह चौधरी भीलवाड़ाव संगठनमंत्री सिध्दराज गोखरु निम्बाहेड़ा ने नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों सेअपील की है कि कार्यकारिणी गठन के बाद यह संगठन की निम्बाहेडा मे पहली बैठक हो रही है जिसमे आप सभी को संगठन को मजबूत करने के अपने बहुमूल्य सुझावों के साथ अपने अन्य कार्यसमिति के सदस्यों के साथ पधार कर हमारी आस्था के अयाम पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी महाराज के प्रति अपनी सच्ची भावनाओं से सभी को अवगत कराकर सभा को सफल बनाना है।