नशे से धन की बर्बादी, संस्कारों की होली और चरित्र का पतन होता है – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

निंबोद (शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल 3 दिसंबर 2022) । नशा सर्व नाश करने वाला आतंकवाद से भी अनंत गुना ज्यादा खतरनाक है। आतंकवादी कभी-कभी हमला करते हैं और दो चार को मारते हैं लेकिन नशा लाखों लोगों को मौत के घाट उतारता है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने तीन स्कूल के विद्यार्थियों अध्यापकों और नागरिकों को संयुक्त संबोधन में कहा कि नशे से धन की बर्बादी संस्कारों की होली और चरित्र का पतन होता है। उन्होंने कहा कि बुराई बीमारी और अपराध तीनों की जननी नशा है युवा पीढ़ी नशे के कीटाणु से खोखलि होगी तो आजादी खतरे में पड़ सकती।
मुनि कमलेश ने सरकारी दोहरी नीति पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि एक नशा बंदीका ढोंगकरती है दूसरी तरफ स्वयं लाइसेंस प्रदान करती है. राष्ट्रीय संत ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिए नशे के दुष्परिणाम को देखकर युवा सावधान हो जाए।
जैन संत ने कहा कि नशा और धार्मिकता में 36 का आंकड़ा है धर्माचार्य को मिलकर नशा मुक्त मानव समाज के निर्माण प्राथमिकता देनी चाहिए गौतम मुनि भव्य मुनि ने संबोधित किया अक्षत मुनि कौशल मुनि ने मंगलाचरण की।
प्रधानाचार्य उमेद सिंह सिसोदिया शांतिलाल भाटीमंजुला तिवारी श्रीमती राजेंद्र कवर सिसोदिया जमुना लाल जी राजेंद्र जैन मनोज जैन राकेश जैन कविता पाटीदार आशा जैन सुमित्रा पाटीदार सहित सभी शहरवासियों ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया शकल जैनसमाज की ओर से प्रसाद वितरित किया गया 4 दिसंबर को निंबोद में प्रातः 9:00 बजे जैन स्थानक भवन में इंसा सम्मेलन अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से होगा मनीष जी जैन ने जानकारी दी।

Play sound