
जावरा (अभय सुराणा)। अभिभाषक का कार्य है विधाननुसार अपने पक्षकार को न्याय दिलाना और पुलिस का कार्य है विधानानुसार प्रक्रिया का पालन करना ,दोनों की अपनी अपनी अहंम जवाबदेही है । यदि दोनो समन्वय से अपने अपने कर्तव्यों का पालन करे तो यही देश भक्ति व राष्ट्र शक्ति का उदाहरण बन जाता है।
उक्तविचार अभिभाषक दिवस पर अपने सम्मान के जवाब मे वरिष्ठ अभिभाषाक प्रकाश मेहरा एडवोकेट ने अभिभाषक संध की सभा मे व्यक्त किये। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक आई. पी. त्रिवेदी ने अपने स्वागत के जवाब मे कहाँ कि देश की आजादी से लेकर आज तक एक निश्चित सविंधान के कारण ही हम सब एक जुट है और अपना अपना कार्य करते है हमारा दृढ निश्चय ही हमारी सफलता है ।
उक्त जानकारी देते हुँए अभिभाषक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि प्रकाश मेहरा व आई पी. त्रिवेदी ने कहाँ कि अभिभाषक दिवस पर आज का सबसे सुखद पहलू यह है कि आज पहली बार वरिष्ठ अभिभाषकों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान व अभिन्दन पुलिस प्रशासन द्रारा किया जा रहा है। यह अभिभाषक संध व पुलिस प्रशासन के समन्वय का आत्मियता भरा कार्यक्रम है इससे समाज मे एक अच्छा संदेश जायेगा। इसके लिए अभिभाषक द्वय ने शहर थाना प्रभारी वी. डी. जोशी व ओधोगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया का आभार माना।
श्री कोचट्टा ने बताया कि थाना प्रभारी द्वय श्री जोशी व श्री गाडरिया ने भी सम्बोधित करते हुँए कहाँ कि पुलिस प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि वे पुरूषार्थ की भावना से हमेशा जनता का सहयोग करे और फिर जनता को न्याय दिलाने मे वकीलों की भी सक्रिय सहभागिता रहती है पुलिस व वकील दोनो जनता की धडकन है। अतः आप लोगों का सम्मान करना हमारे लिए गोरव की बात है।
श्री कोचट्टा ने बताया कि आज थाना प्रभारी द्वय श्री जोशी व श्री गाडरिया ने वरिष्ठ अभिभाषक क्रमशः सर्वे श्री श्यामसुन्दर गोड, प्रकाश मेहरा, आई.पी.त्रिवेदी, आबीद भाई,मुन्नुवर खान,नरेन्द्र पण्डित, एस पी. सोनी. के. एल. सकलेचा, अब्दुल हई, वरूण श्रोत्रिय, सुरेश , रविन्द्र श्रोत्रिय,हिम्मत सिंह श्रीमाल, खान साहब, सुजानमल कोचट्टा आदि का फुलमालाओ से स्वागत करते हुँए सम्मान किया। वही थाना प्रभारी द्वय ने नवनिर्वाचित संध के पदाधिकारियों क्रमशः अध्यक्ष स्नेह मेहरा ,उपाध्यक्ष जयन्त व्यास, सचिव भरत सेनी,सहसचिव सुश्री दीपाली कुमावत, कोषाध्यक्ष राहुल पहाडीया, लायब्रेरियन चरणसिह सोनगरा का भी फुलमालाओ से स्वागत किया ।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्नेह मेहरा ने अपने अगामी दो वर्षों के कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत की व सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम मे वकील जरदार खान,उबेदअन्सारी, प्रेमसुख पाटीदार, पुर्व उपाध्यक्ष तन्मय सोनी, गगन श्रीमाल, नितेश सुराणा, जटाशंकर शर्मा आदि बडी संख्या मे अभिभाषक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वतमान अध्यक्ष कृष्णवल्लभ शर्मा ने कि संचालन निवृतमान कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने किया व आभार राहुल पहाडीया ने माना।