सी.सी रोड की सौगात देते हुए क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था के लिए पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर पालिका के द्वारा शहर के विकास को प्रगति के पंख देते हुए न.पा अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कडपा द्वारा अपने नगरी क्षेत्र महेंद्र नगर वासियों को ₹ 650000 की लागत से बनने जा रहे सी.सी रोड की सौगात देते हुए क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था के लिए पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर म.प्र कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व न.पा अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, नूरजहां कडपा, न.पा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, न.पा इंजीनियर लोकेश विजय, इंजी. शैलेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग चेयरमैन इरफान कुरैशी, वार्ड पार्षद एवं अपील समिति चेयरमैन आसिफ कबाड़ी, राजस्व विभाग चेयरमैन लोकेश विजवा, ताजू भाई (c.r.k) अजीज भाई, भूरू भाई, काले भाई, सलीम भाई, महमूद भाई, वहीद भाई, एवं क्षेत्र की महिलाएं वार्ड वासी मौजूद रहे ।

Play sound