रतलाम । जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तथा जिले में संचालित समस्त जिम संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता दिनेश शर्मा ने की एवं सर्व सहमति से बैठक में अनेक निर्णय लिए गए । बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी जिम संचालकों से आगामी 8 दिसंबर को कुश्ती जगत के भीष्म पितामह स्व. श्री नारायण पहलवान की स्मृति में जवाहर व्यामशाला द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया गया तथा एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों को उक्त प्रतियोगिता के लिए दायित्व दिए गए । स्मरण हो कि उक्त प्रतियोगिता में पूरे संभाग से लगभग सवा सौ खिलाड़ी भाग लेंगे । जिनके आवास वजन एवं भोजन इत्यादि की व्यवस्था जवाहर व्यामशाला परिवार द्वारा की जावेगी । विजेता खिलाडिय़ों को स्व. नारायण पहलवान की स्मृति में नगद राशि तथा नरनारायण ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा । बैठक में चेयरमैन निमिष व्यास, सुनील जैन, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष महेश व्यास, कोच असलम खान, सुरेश नायक, सुनील सोलंकी, शुभम यादव, सोनू मिश्रा, रिफाकत शेरानी, अमित सिंह सोलंकी, जावरा से मोहम्मद शाहिद खान, श्री राजकुमार शिंदे, मोहम्मद जमील खान, अमजद खान सहित अनेक खिलाड़ी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक के अंत में संभाग स्तरीय एवं खेल चेतना मेला तथा जिला स्तरीय कांपटीशियन हेतु तथा आगामी 8 दिसंबर को आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने का अनुरोध किया । बैठक का संचालन कुलदीप त्रिवेदी तथा आभार महेश व्यास ने व्यक्त किया ।