रतलाम । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम रतलाम पर आयोजित किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी रुबिका देवान ने बताया कि जिसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कुश्ती खेल सम्मिलित किए गए है। जिले के 6 विकासखंड जावरा, पिपलोदा, बाजना, सैलाना, आलोट एवं रतलाम के चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं मेडल से सम्मानित किया जावेगा। जिले से चयनित खिलाड़ी आगामी संभागीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।