रतलाम । नगर निगम द्वारा 14 से 24 दिसम्बर तक आयोजित किये जाने वाले ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेला आयोजन हेत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
आयोजित समिति की बैठक में मेले में प्रतिदिन रात्री में नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु भजन संध्या, लोक नृत्य, कवि सम्मेलन, आर्केस्ट्रा, नृत्य नाटिका, लाफ्टर शो, रामलीला, तेजाजी की कथा आयोजित करवाये जाने के साथ ही खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु मेले में कुश्ती, कबड्डी व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाये जाने की भी अनुशंसा की गई।
इसके अलावा महापौर श्री पटेल ने त्रिवेणी कुण्ड एवं यज्ञ शाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि कुण्ड यज्ञ शाला की साफ-सफाई, रंगाई पुताई आवश्यक मरम्मत किये जाने के निर्देश संबंधित को दिये।
बगीचे के निरीक्षण के दौरान बगीचे को व्यवस्थित करने व बगीचे के कोने में स्थित महिला एवं पुरूश शौचालय की आवश्यक मरम्मत किये जाने के निर्देश के साथ ही मानस भवन की साफ-सफाई व आवश्यक मरम्मत करवाये जाने के भी निर्देश मौके पर दिये।
इसके अलावा बैठक में अनुशंसा की गई कि मेले मे साफ-सफाई, पेयजल, प्रतिदिन पानी का छिड़काव, यज्ञ शाला की रंगाई पुताई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत सज्जा, दुकानदारों को मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के साथ मेले में लगने वाली दुकानों ब्लॉक इस तरह काटे जाये कि मेले में आने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास के अलावा समिति सदस्य श्री परमानन्द योगी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती कविता महावर, समिति सचिव श्री रामचन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।