
रतलाम । दिनांक 3 दिसंबर को पुलिस कंट्रोल रूम दो बत्ती थाने पर ट्रैफिक डी एस पी द्वारा बस संचालकों की बैठक बुलाई गई । बैठक में मुख्य रूप से बसों को बस स्टेंड से चलने के बाद बीच में नहीं रोकने, वाहन चालकों को वर्दी पहन कर चलाने , गाड़ी के कागज, अग्निश्मक यंत्र , इमरजेंसी द्वार , रोड़वेज बस स्टेंड की बसों द्वारा बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर जो अन्य बसों से क्रासिंग लिया जाता है ( सवारी का आदान प्रदान) उसे सख्ती से रोकने के दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही बस संचालक एसोशिएशन द्वारा सी एस पी हेमंत चौहान से रतलाम जिले में रावटी, बाजना,सरवन,शिवगढ़, एवम झाबुआ रोड़ पर चल रहे अवैध वाहन पिकअप, ऑटो,मैजिक द्वारा जो सवारी भरकर बसों के आगे आगे चल रहे है उनको रोकने की मांग की गई। जिसके लिए उन्होंने अवैध वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही शुरू करने का आश्वासन दिया ।
बैठक में अध्यक्ष सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, सह सचिव द्वय लक्ष्मण सिंह सिसोदिया,श्यामलाल टांक, उपाध्यक्ष द्वय मनीष जैन, विकास अग्रवाल, अय्यूब मेव, ओम प्रकाश दाधीच,भारत सिंह, सद्दाम मेव,जावेद मेव,विजेंद्र चोरमा,रवि चोराम आदि उपस्थित थे ।