अ.भा. श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

निंबाहेड़ा (11 दिसम्बर 2022) । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को श्री जैन दिवाकर भवन आदर्श कॉलोनी में मध्य प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य एवं संगठन समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल मारु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया जैन श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के प्रमुख मार्गदर्शक श्री रमेश भंडारी इंदौर, संगठन समिति के वरिष्ठ संरक्षक श्री केसरीमल संघवी निंबाहेड़ा, श्री इंद्रमल जैन रतलाम, श्री शरद मेहता इंदौर उपस्थित रहे।
अतिथियों के स्वागत एवं मंगलाचरण श्रीमती प्रतिभा मंडलेचा जावरा के पश्चात मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को दायित्व के निष्ठा पूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए सभी से सेवा और साधना के पथ पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज देश आध्यात्मिकता से आर्थिक युग में प्रवेश कर रहा है, ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
सकलेचा ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि आज बच्चों से ज्यादा बेटियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ रही है, ऐसे समय में हमें महिलाओं को गृह कार्य के अलावा आईटी व टेक्नोलॉजी के माध्यम से रोजगार के क्षेत्र में आगे लाना चाहिए।
संगठन समिति के आग्रह पर सकलेचा ने कहा कि जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की जन्म जयंती कार्तिक शुक्ला त्रयोदशी के दिन प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश में मद्यपान व मांस विक्रय पर प्रतिबंध हेतु राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर अग्रिम कार्यवाही करेंगे। उन्होंने जैन दिवाकर जी श्री चौथमल जी म.सा. की जन्मभूमि नीमच में एक प्रमुख चौराहे का जैन दिवाकर सर्कल के नाम से नामकरण करा निर्माण हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर संगठन समिति की महिला शाखा द्वारा द्वारा प्रकाशित जैन दिवाकर कैलेंडर का विमोचन मुख्य अतिथि मंत्री सकलेचा व अतिथियों द्वारा किया गया। महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता जारोली पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौधरी, श्री मती सरोज ढेलावत एवं श्रीमती मीनू संघवी ने अतिथियों को कैलेंडर की प्रतियां भेंट की।
कार्यसमिति की बैठक के प्रारंभ में राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र सिंह चौधरी भीलवाड़ा ने संगठन समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सदन में साधारण सभा 4 दिसंबर 2022 की कार्यवाही की पुष्टि का प्रस्ताव रखा, जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
शपथ समारोह मुख्य अतिथि के उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यसमिति की बैठक में संगठन समिति के सदस्यता अभियान की प्रगति पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अशोक नवलखा व श्री शरद मेहता इंदौर ने विचार व्यक्त किए। साधु एवं साध्वी जी के वेयावच्च व्यवस्था, चिकित्सा परिचर्या तथा साहित्य प्रकाशन समिति के नवीनीकरण प्रस्ताव पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेंद्र बोथरा रतलाम, श्री अभय सुराणा जावरा, श्री मदनलाल सिपानी भीलवाड़ा, श्री कुंदनलाल सामोता उदयपुर ने विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन समिति के संरक्षक श्री रमेश भंडारी इंदौर ने जैन कॉन्फ्रेंस की गतिविधियों प्रकल्पों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही विभिन्न गांवों शहरों में जैन दिवाकर पाठशालाए खोलने व उन्हें संचालित करने के प्रस्ताव पर श्री अनिल मेहता बड़ीसादड़ी ने विचार रखें।
कार्यसमिति की बैठक में महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता जारोली, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष मारू, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुजानमल कोचटा, श्री पारसमल श्रीमाल ब्यावर, श्री मांगीलाल जारोली डूंगला, श्री मनसुखलाल पटवारी, श्री अजीत नाहर, श्री गौतम भडक्तिया चित्तौड़गढ़, श्री महेंद्र जैन सवाई माधोपुर, श्री अतुल झामड़ इंदौर, श्री विजय खटोड़ मंदसौर आदि ने विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय उद्बोधन संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांतिलाल मारु ने दिया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री श्री सिद्धराज संघवी ने किया एवं आभार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री जयंतीलाल डांगी रतलाम ने व्यक्त किया।
अतिथियों का स्वागत संरक्षक श्री रोशनलाल चीप्पड़ चित्तौड़गढ़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश मेहता जावरा डॉ.आई. एम.सेठिया चित्तौड़गढ़ उपाध्यक्ष श्री विनोद मेहता किशनगढ़ श्री संतोष चोपड़ा नीमच श्री हेमंत जैन बोहरा इंदौर वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री अभय चौरड़िया पूणे,मार्गदर्शक श्री कमलेश ढेलावत श्री मोतीलाल रांका, श्री हस्तीमल दुग्गड़, श्री बसंतीलाल सिंयाल,कमलेश दुग्गड अनिल पगारिया, वीरेंद्र मारू आदि ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यसमिति की बैठक की व्यवस्था में सह कोषाध्यक्ष श्री सिद्धराज गोखरू, श्री गिरीश श्रीमाल, प्रबंध मंत्री श्री विजय मारु, श्री प्रकाश मेहता, श्री दिलीप गांधी, श्री नितिन नवलखा, श्री धर्मेंद्र मारू, श्री ऋषभ सिंघवी, श्री राजेश रांका, श्री हिमांशु मारू श्री यश संघवी श्री संजय सुराणा आदि पंजीयन एवं व्यवस्था में जुटे रहे।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुणे, इंदौर, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, उदयपुर, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, बड़ीसादड़ी, डूंगला, शंभूपुरा, जावद, ब्यावर, झाबुआ, कोटा, धरियावद, कपासन, भीलवाड़ा, ढोढर, निंबाहेड़ा, हमीरगढ़, मांडल, दलोदा आदि शहरों से 150 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।