विधायक काश्यप द्वारा जिला सहमीडिया प्रभारी बाफना का स्वागत

रतलाम 14 दिसम्बर 2022। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने विधायक चेतन्य काश्यप से भेंट कर उनका आभार जताया। श्री काश्यप ने इस मौके पर भाजपा का दुपट्टा ओढाकर श्री बाफना का स्वागत किया। उन्होंने श्री बाफना से पार्टी के कार्य समर्पण एवं निष्ठापूर्वक करने पर बल दिया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, एमआईसी सदस्य राजू सोनी, भाजपा नेता विजय पोरवाल (पासा), सुरेंद्र भटेवरा, विमल कटारिया, प्रकाश सोनी, अशोक राठौर उपस्थित रहे।

Play sound