श्री जैन दिवाकर अहिंसा सेवा संघ के पदाधिकारियों का श्री जैन दिवाकर संघ हैदराबाद द्वारा सम्मान किया गया

हैदराबाद । वि.हि.प. द्वारा हैदराबाद में आयोजित अखिल भारतीय गौ रक्षा सम्मेलन में हैदराबाद पधारे श्री जैन दिवाकर अहिंसा सेवा संघ के पदाधिकारियों का का जैन दिवाकर संघ हैदराबाद द्वारा सम्मान किया गया । श्री जैन दिवाकर अहिंसा सेवा संघ के कार्याध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह जी धाकड़ इंदौर, रतलाम संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश जी कटारिया, विश्व हिन्दु परिषद के अन्तरष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हुकुमचंद जी साँवला तथा श्री जसराज जी श्रीश्रीमाल (हैदराबाद)का श्री जैन दिवाकर संघ हैदराबाद द्वारा कुशल वाटिका कारवान मे सम्मान किया गया। जिसमे जैन दिवाकर संघ के कार्याध्यक्ष श्री मदनलाल संचेती, महामंत्री विमलेश कोठारी, महावीर जी कोठारी, अशोक बाबेल, अशोक तातेड, अभिषेक कोठारी, ध्रूव तातेड उपस्थित थे।