कचरा निष्पादन के तरीको को रहवासी संघ की बैठक में समझाया

  • रतलाम को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने की नागरिकों से की अपील

रतलाम । रतलाम शहर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाये जाने हेतु कचरा उत्सर्जन स्थल पर कचरे का निष्पादन किये जाने तथा गीले कचरे से जैविक खाद बनाकर अपने उद्यान को हरा-भरा बनाये जाने के महत्व को रत्नपुरी के रहवासी को निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट की उपस्थिति में आयोजित रहवासी संघ की बैठक में समझाया।
रत्नपुरी रहवासी संघ की बैठक में निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट रत्नपुरी कॉलोनी के रहवासियों से आत्मनिर्भर वार्ड के विषय मे चर्चा करते हुये बताया गया कि हम किस तरह से गीले कचरे से घर पर या सामूहिक कम्पोस्टिंग कर इसे स्त्रोत पर ही खत्म कर सकते है व सूखे कचरे को हमे कम करने के लिये बाजार जाते समय झोला साथ मे ले जाना चाहिये और पुरानी चीजो को फेंकने की जगह उनका पुनः उपयोग करना चाहिये जिससे कचरा कम होगा और उसके बाद हम किसी एक कबाड़ी वाले से अनुबंध कर हमारे घरों का समस्त सूखा कचरा उसे दे सकते है इस तरह हम समस्त कचरे को कॉलोनी के अंदर ही निस्तारित कर एक आत्मनिर्भर वार्ड की परिकल्पना को साकार कर सकते है।
कॉलानीवासियों से स्वच्छता में सहयोग कर रतलाम शहर को नम्बर 1 बनाने की अपील करने पर उपस्थिति सभी रहवासियों ने स्वच्छता में पूर्ण सहयोग करने के साथ वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड बनाने की बात पर सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, ब्रांड अम्बेसडर नवोदित बैरागी, अंजू सूर्यवंषी, एचएमएस टीम से जीतमल नागर, शशांक पांडे, करण भदौरिया, भावना गामड़ ओर टीम के सदस्य व रत्नपुरी रहवासी समिति के सदस्य मौजूद रहे।