रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र में समपार से लगी हुई सड़क को रेलवे द्वारा दोहरीकरण कार्य के दौरान बंद कर दिया गया! जिससे क्षेत्र के उद्योगपति एवं लगी हुई भूमि के कृषक परेशान हो रहे हैं, इसको पुन: यातायात हेतु सुचारू रूप से बनाने की मांग को लेकर उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में डीआरएम श्री रजनीश कुमार एवं मंडल यांत्रिकी श्री महेंद्र जाटव से मिला।
श्री रजनीश कुमार ने शीघ्र निरीक्षण कर समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विजय कटारिया श्रेयांश सकलेचा नरेंद्र माहेश्वरी वैभव कटारिया शामिल थे।