हर- हर गंगे, जय-जय शिव शंकर के जयघोष के साथ गंगाजल कलश यात्रा निकाली

रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा आयोजित त्रिवेणी तट पर 69 वें महारुद्र यज्ञ के 10 वें दिन आचार्य श्री दुर्गाशंकर जी ओझा एवं 21 भूदेवों के मंत्रोचार्य द्वारा मुख्य यजमान रचना अशोक सोनी द्वारा यज्ञ में आहूतियाँ दी गई । तत्पश्चात आज यज्ञ स्थल से गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। प्रारम्भ में यजमान द्वारा त्रिवेणी तट गंगा कलश की पूजन अर्चन कर गंगाजल यात्रा प्रारम्भ की गई। त्रिवेणी तट से प्रारम्भ होकर गंगाजल से आदि गुरू शंकराचार्य जी के अभिषेक किया गया । गंगाजल यात्रा में महिलाओं एवं बालिकाओं ने बड़े उत्साह से बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया । नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी कलश उठाकर यात्रा में सम्मिलित हुई । गंगाजल पश्चात यज्ञ नारायण की आरती कर प्रसादी वितरण की गई। महारूद्र यज्ञ की पुर्णाहूति कल दिं. 24 दिसंबर 2022 को दोपहर 2.30 बजे होगी ।
कार्यक्रम में कोमलसिंह राठौर, कन्हैयालाल मोर्य, डा.राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, मनोहर पोरवाल, मनोज शर्मा, प्रेम उपाध्याय,चेतन शर्मा, अनिल झालानी, गोपाल जवेरी, संजय दवे, विजय सोनी, दिनेश दवे, दिनेश उपाध्याय, सत्यदीप भट्ट, सूरजमल टांक, कैलाश सोनी, जगदीश पटेल, राखी व्यास, तारा सोनी , प्रेमलता दवे, हंसा व्यास , आशा रानी उपाध्याय, आशा शर्मा , पदमा उपाध्याय एवं वंदना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे ।

Play sound