- मिस्टर महापौर ट्राफी में जिले के शरीर साधक खिलाडिय़ों ने किया अद्भुत प्रदर्शन
- सुनील सोलंकी बने मिस्टर रतलाम डिस्ट्रिक्ट



रतलाम 23 दिसम्बर । तालियों की गडगड़़ाहट दूधिया रोशनी से जगमग मंच और शानदार राष्ट्रभक्त संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच जिलेभर से आए लगभग 65 शरीर साधक बॉडीबिल्डर खिलाडिय़ों ने एक से बढ़कर एक पोजिंग देते हुए उपस्थित हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया । कशमकश और जोरदार मुकाबले में मिस्टर एमपी रह चुके रतलाम के सुनील सोलंकी ने मिस्टर रतलाम डिस्ट्रिक्ट ट्रॉफी तथा नगद रू. 15000 का खिताब जीता, सैलाना के उभरते हुए बॉडीबिल्डर निर्भीक जैन ने बेस्ट पोजर 11000 रू. का पुरस्कार जीता, रतलाम के कुशल मीणा तृतीय एवं कुलदीप पटवान चतुर्थ तथा सुरेश नायक पंचम स्थान पर रहे जिन्हें रू. 5000 का पुरस्कार दिया गया।
आरंभ में विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री सुखदेव पांचाल एवं श्री जितेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद एवं श्री संजय सिंह यादव, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री मनोहर पोरवाल, क्षेत्रिय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदसय श्री अक्षय संघवी, श्री अनुज शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया ।
अतिथियों का स्वागत सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेंद्र व्यास, स्पर्धा संयोजक सोनू यादव, दिनेश शर्मा, कुलदीप त्रिवेदी, महेश व्यास, असलम खान, राजकुमार शिंदे, मोहम्मद शाहिद खान, जावरा मोहम्मद जमील खान, अमजद खान, हरीश कुमावत, शाहबाज खान, रिफाकत शेरानी, सोनू मिश्रा, अर्पित दुबे, श्री संजय शर्मा, कालू रौतेला, प्रवीण पाटीदार, संजय पांडे, महेश पांचाल, दिनेश पटेल, जयेश वसावा रवि निन्दाने आदि ने किया ।
विधायक श्री काश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम में खेलों के अंदर निरंतर प्रगति हो रही है बहुत अच्छी बात है कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर त्रिवेणी मेले में कुश्ती और बॉडीबिल्डिंग जैसे खेल नगर के लोगों का आकर्षण बन रहे हैं और नए नए खिलाड़ी उभर कर अपने शहर का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं । उन्होने महापौर परिषद को मेले के भव्य और बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी।
महापौर श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि त्रिवेणी मेले में विभिन्न कार्यक्रम बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किए जा रहे हैं । शहर के खिलाडिय़ों को और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कबड्डी, मलखन, बॉडीबिल्डिंग, कुश्ती और खो-खो जैसे लोकप्रिय खेलों का आयोजन त्रिवेणी मेले में किया गया एवं अगले वर्ष से शस्त्र कला और अन्य खेलों को भी जोड़ा जावेगा । स्वागत उद्बोधन सोनू यादव ने दिया ।
नगर निगम द्वारा आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अंतिम राउंड में पहुंचे अन्य 10 खिलाडिय़ों सर्वश्री विक्रम पात्रो, बंटी निनामा, सागर कसेरा, हिमालय खरे, विजय नागर, सुरेश सुनवासिया, गिरिराज पांचाल, अर्जुन सिसोदिया, मुकेश परिहार, अमित सोलंकी को एक 1000 रू. नगद और ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण के लिए नगर विधायक चेतन कश्यप एवं भाजपा नेता मनोहर पोरवाल उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अर्जुन पंडित नीमच तथा अमजद खान, राज कुमार शिंदे जावरा थे। इस अवसर पर जावरा के विकलांग बॉडीबिल्डर मोहम्मद शाहिद खान ने अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब दाद बटोरी । महापौर प्रहलाद पटेल ने मंच पर जाकर नगद पुरस्कारों से उसे सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में ओम प्रकाश त्रिवेदी, राजा राठौर, पिंटू राठौर सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे । कार्यक्रम तथा स्पर्धा का संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार सोनू यादव ने किया ।