इंटरनेशनल जैन फोरम द्वारा ज्ञापन दिया गया

इंदौर । आज दिनांक 23 दिसम्बर को इंटरनेशनल जैन फोरम के सदस्य एवं पदाधिकारीयो द्वारा अशोक मेहता के नेतृत्व में श्री रजनीश श्रीवास्तव डिप्यूटी कमिश्नर रेवेन्यू इंदौर को देश के महातीर्थ सम्मेद शिखरजी सहित किसी भी तीर्थ को पर्यटन स्थल धोषित नही किया जाए इस हेतु देश की महामहिम राष्ट्रपति, झारखंड के मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय वन एवम पर्यावरण मंत्री को देने हेतु ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन का वाचन फोरम के अशोक मेहता ने किया। संपूर्ण विश्व के जैनीयो की आस्था के संमेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर समस्त विश्व के जैनियों की धार्मिक भावनाओं एवं आस्था को ठेस पहुंचाया गया इससे पूरे जैन समाज में आक्रोश है। यदी सम्मेद शिखर जी को जब तक जैन धार्मिक पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित नहीं करते हैं, तब तक जैन समाज पूरे देश मे चरणबद्घ विरोध प्रदर्शन रैली, धरना, आंदोलन औरअनशन आदी करते रहेंगे।
इस अवसर पर इंटरनेशनल जैन फोरम के श्री कैलाश वैद, प्रदीप बडजात्या, मयंक जैन, अनिल भोजे, कीर्ति शाह, शांतिलाल जैन, पारस जैन, मयूर जैन, राहुल जैन, हेमन्त जैन, राजेश जैन आनन्द जैन, राकेश जैन उपस्थित थे।

Play sound