सेवा एवं समर्पण के प्रतिबिंब थे महेंद्र भाई गादिया

रतलाम। जैन समाज के अग्रणीय, ब्लड बैंक के प्रभारी एवं रेड क्रास सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र भाई गादिया का निधन हो जाने पर यहां बिबड़ोद स्थित अतिप्राचीन भगवान श्रीऋषभदेवजी प्रसिद्ध तीर्थ पर न्यू जैनम ग्रुप के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा नवकार महामंत्र की सामूहिक स्तुति से प्रारंभ हुई। शोकसभा में ग्रुप के वरिष्ठजन ने
श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्र भाई के हम सभी के बीच से असमय चले जाने से सभी को गहरा दुःख होना स्वाभाविक है। यह समूचे जैन समाज ही नहीं अपितु सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। किंतु प्रकृति के नियम के समक्ष हम सभी बेबस है। वे समाज सेवा को अपना मुख्य ध्येय रखने वाले एवं सेवा, समर्पण के प्रतिबिंब माने जाने वाले थे। समर्पित भावना एवं पुण्यकार्य के फलस्वरूप उन्हें निश्चित ही अच्छी गति मिली होगी। परम परमेश्वर से यही प्रार्थना है कि जो भी गति मिली हो वहां भी उनके द्वारा ऐसी ही सेवा निर्बाध रूप से करते हुए उन्हें शीघ्र ही परम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति हो। श्रीगादिया को ग्रुप के सदस्य दंपत्ति गण ने दो मिनिट का मौन रखकर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रकाशचंद्र नांदेचा, जयंतीलाल-शोभना जैन, राजमल-पुष्पा जैन, नरेंद्र-पदमा दरड़ा, निर्मल-किरण गोखरू, दिलीप-कृष्णा गेलड़ा, संजय-सुनीता मोदी, दिनेश-कला बम, दिलीप-सुधा नाबेड़ा, रजनीश-गरिमा जैन, गर्विता गेलड़ा आदि उपस्थित थे।
संलग्न चित्र : रतलाम 24 दिसंबर 01
रतलाम के बिबड़ोद में स्थित अतिप्राचीन भगवान श्री ऋषभदेवजी प्रसिद्ध तीर्थ पर समाजसेवी के प्रतिबिंब महेंद्र भाई गादिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्यू जैनम ग्रुप के सदस्य दंपत्तिगण।