नगरीय निकाय जनप्रतिनिधि जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा

  • भाजपा के सभी पार्षद शामिल होंगे
  • जोशी शुभारंभ और दुबे करेंगे समापन

रतलाम ।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 दिसम्बर को रूद्र पैलेस मे एक दिवसीय नगरीय निकाय जनप्रतिनिधि जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी करेगे।समापन प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक विजय दुबे द्वारा किया जाएगा |
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय निकाय प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र में जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय,जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप , जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, एवं महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहेगे।प्रशिक्षण वर्ग के 5 सत्रों मे पंकज जोशी,गोपीकृष्ण नेमा,मदनलाल राठौर, अजय ठाकुर एवं विजय दुबे द्वारा विषय अनुसार मार्गदर्शन दिया जायेगा।
प्रशिक्षण प्रभारी नन्दनराज जैन एवं सह प्रभारी मंगल लोढ़ा के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग का पंजीयन प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। उद्घाटन सत्र 11 बजे शुरू होगा। प्रशिक्षण वर्ग में रतलाम नगर निगम, जावरा नगर पालिका एवं नगर परिषद आलौट, ताल बड़ावदा, नामली, सैलाना, पिपलौदा एवं धामनोद के पार्षदगण शामिल होगे।

Play sound