भाजपा उपाध्यक्ष शर्मा ने ली शक्ति केंद्रों की बैठके
रतलाम 24 दिसंबर | कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में वार्ड स्तर पर शक्ति केंद्र की बैठक सम्पन्न हुई| इनमे शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक ,सह संयोजक, आईटी मीडिया के साथ बूथ अध्यक्ष शामिल हुए| बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने 25 दिसम्बर को भारतरत्न अटलजी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस को सेवाकार्यों के साथ मनाने का आव्हान किया | मंडल महामंत्री राकेश परमार ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी विस्तृत रूप से दी | उन्होंने हर बुथ पर मीडिया आई टी के कार्यकर्ता के नाम की सूची जल्द मंडल अध्यक्ष को भेजने पर जोर दिया । इस दौरान राधेश्याम मारू, मंसूर जमादार, नीरज परमार,बलराम शर्मा,राजू मईडॉ,फकीरचंद परमार,मुकीम खान,नितेश सोनी,मनोज,प्रभु सोलंकी, संतोष खरे,मुबारिक शेरानी, प्रदीप सोलंकी, दिलीप ,अकील खान,दिनेश,मनोहर मकवाना,दिनेश पटेल,नरेन्द्र तिवारी ,जितेंद्र वर्मा,मनीष यादव,शेरु पठान,अविनाश राव, जोगिंदर भदोरिया, मुक़वील द्रविड़, संजय बौरासी, वर्मा जी आदि मौजूद रहे|