बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा

रतलाम 24 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की जन्म जयंति सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियाँ होगी। प्रत्येक बूथ पर सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने सभी बूथ संयोजकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया है। उन्होंने बूथ संयोजकों से मन की बात कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवं कार्यक्रम की रिपोर्टिंग संगठन एप के माध्यम से भेजने का आह्वान भी किया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Play sound