रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर महारूद्र यज्ञ समिति एवं सनातन धर्म सभा द्वारा १४ दिसंबर से २४ दिसंबर तक आयोजित ११ दिवसीय ६९ वें महारूद्र यज्ञ की आज पूणाहूर्ति हुई । पूर्णाहुति में आचार्य दुर्गाशंकर ओझा एवं २१ भूदेवों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यजमान रचना अशोक सोनी (कन्नौद) एवं समिति सदस्यों द्वारा घी की धार लगाकर यज्ञ में आहूतियाँ दी गई। जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया । पूर्णाहूति में आज धर्मालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । यज्ञ के चारो द्वार पर धर्मालुओं के अपार भीड़ रही । पूर्णाहूति पश्चात सभी ने त्रिवेणी में स्नान कर पूजन अर्चन किया समिति द्वारा सभी विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान किया गया । तत्पश्चात यज्ञ नारायण की आरती की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में कोमलसिंह राठौर, कन्हैयालाल मोर्य, डा.राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, मनोहर पोरवाल, अनिल झालानी, मनोज शर्मा, प्रेम उपाध्याय, लालचंद टांक, जगदीस पडि़हार, बद्रीलाल पाटीदार, पुरूषोत्तम व्यास, धन्नालाल राठौर, सत्यनारायण पालीवाल, चेतन शर्मा, गोपाल जवेरी, संजय दवे, विजय सोनी, दिनेश दवे, दिनेश उपाध्याय, सत्यदीप भट्ट, सूरजमल टांक, कैलाश सोनी, जगदीश पटेल, लव सोनी, राखी व्यास, तारा सोनी , प्रेमलता दवे, हंसा व्यास , आशा रानी उपाध्याय, आशा शर्मा पदमा उपाध्याय एवं वंदना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मालुजन उपस्थित थे ।