पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के सच्चे सेवक स्व. चौधरी चरणसिंह की जन्म जयंती को “किसान दिवस” के रूप में मनाई

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा ग्राम पंचेड में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के सच्चे सेवक स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह की जन्म जयंती को “किसान दिवस” के रूप में मनाया। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं गांव के वरिष्ठ एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, पूर्व जिला मंत्री विवेकानंद चौधरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी,जिला मंत्री कुशपाल सिंह , वरिष्ट नेता कन्हैया लाल पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तारादेवी राव, जनपद सदस्य अंगुरबाला बोडाना,सरपंच कृपाराम गुर्जर,सुखवीर सिंह चौधरी , श्रवण दांगी, मनोहरलाल जाट एवं समस्त गांव के किसान साथीयो कि उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। *मुख्य वक्ता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह जी सिसोदिया ने कहा की गांव, गरीब और किसान के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले चौधरी चरणसिंह खुद को प्रधानमंत्री से ज्यादा एक किसान व सामाजिक कार्यकर्ता मानते थे। किसानों के हित में की गई उनकी कोशिशों की सदैव सराहना हुई। भूमि हदबंदी कानून उनके कार्यकाल की प्रमुख‍ विशेषता है। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी ने किया और आभार मंडल महामंत्री गोविंद पडीहार ने किया ।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई ।

Play sound