गुरु के एक पल का सानिध्य जन्म जन्मांतर के पापों का प्रक्षालन कर देता है – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

रतलाम (श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा 24 दिसंबर 2022) । गुरु आत्मा की सोई हुई शक्ति को जागृत कर अंधकार जीवन में ऊजाला लाता है । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने गुरुद्वारे में धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि गुरु के एक पल का सानिध्य जन्म जन्मांतर के पापों का प्रक्षालन कर देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु अलौकिक ज्ञान के भंडार और चलते-फिरते विश्व में सबसे महान तीर्थ हैं । मुनि कमलेश ने बताया कि गुरु भगवान के फरिश्ते के रूप में विद्यमान हैं । गुरु की आज्ञा सर्वोपरि होती है और आदेश का पालन करना ही सच्चा धर्म और तपस्या है । उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि आज 25 दिसंबर को प्रातः: 8 बजे विश्व शांति और कोरोना मुक्ति के लिए केसर कस्तूरी स्वाध्याय भवन जावरा चौपाटी पर राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में महामंत्र नवकार के जाप का आयोजन होगा।

Play sound