आटोली/शाहपुरा । गुरू श्री वेणीमोहन विहार समिति 23 दिसंबर । जन्मधरा पर मोहन मुनि कि स्मृति मे पक्षीविहार का गुणगान से हुआ उद्घाटन वाहन रैली निकालकर गांववासियों को अंहिसा का संदेश दिया। शुक्रवार शाहपुरा के समीप मेवाड़ केसरी मोहनलाल जी महाराज कि जन्मभूमि आटोली मे पक्षीविहार विहार के उद्घाटन समारोह मे श्रमणसंघीय जैन संत रविन्द्र मुनि निरज ने गुरू वेणीमोहन के गुणगान करते हुयें कहां कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा का संदेश जन जन तक पहुंचाकर सभी को हिंसा का मार्ग छुड़वाया। आज गुरूदेव हमारे बीच मे नही हैं पर भक्त जनों के हर्दय मे सदैव विद्यमान रहेंगे। इसदौरान रामस्नेही संत निर्मलराम,संत रामविश्वास ने कहा कि मूक पशु पक्षीयो कि सेवा ही करना ही संसार मे सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। पक्षीविहार मे सहयोग देने वालो में भगवती लाल पोखरना,मीठ्ठालाल सिंघवी,कंवर लाल सूरिया,लक्ष्मणसिंह संजुलता बाबेल,विमल जैन अम्बाला,लाड़जी मेहता,अमरसिंह बग्गाणी, ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी,सोहनलाल बम्ब,अविनाश, कोठारी,धीरज मूंदडा,अशोक पोखरना,हेमन्त आंचलिया,सुशील चपलोत,मुकेश डांगी, हेमन्त बाबेल,राजेश सोंलकी अनिल लोढ़ा,सौरभ बूलिया, जोरावरसिंह संकलेचा,आजाद लसोड़, कैलाश कुमावत,कैलाश गांधी,दलपतसिंह खारीवाल, महेन्द्र खारीवाल,रतललाल खारीवाल,कुशल बूलिया,निर्मल लोढ़ा,सोजीराम माली,पप्पू रेगर आदि सभी का धन्यवाद देते हुये उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री कैलाश मेघवाल और बनेड़ावध दरबार गोपाल चरण सिंह,नगरपालिका चैयरमैन रघुनंदन सोनी,प्रधान माया चौधरी आदि सभी ने कहा कि जीवो कि रक्षा का मानव का पहला धर्म है यह सबसे बड़ा नेक काम है । मीडिया प्रवक्ता सुनिल चपलोत ने बताया कि इसदौरान राजस्थान सरकार के गृहमंत्री कैलाश मेघवाल, प्रधान माया चौधरी ने आटोली पक्षीविहार मे अनुदान राशि देने घोषणा कि और जैन संत रविन्द्र मुनि निरज को मेवाड़ गौरव पद से हजोरो श्रध्दांलूओ की उपस्थिति मे अलंकृत किया गया । कार्यकर्म से पूर्व बाहर से पधारे भीलवाड़ा,बड़ा महुआ,कोटड़ी,सांवर,सिंगोली,कास्या आदि अनेंक क्षैत्रो के श्री संघो ने शाहपुरा रामद्वारा से वेणीमोहन धाम समाधी तक पैदल व समाधी से मेवाड़ केसरी कि जन्मधरा आटोली मे वाहन यात्रीयो ने रैली निकालकर सभी को अंहिसा का संदेश दिया ।वाहनयात्रा का मुकेश डांगी,दौलत चपलोत,जितेश चपलोत व उद्घाटन समारोह का चन्द प्रकाश खारिवाल द्वारा संचालन किया गया।