रतलाम । असामयिक, प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, आग आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत ऋणी व अऋणी किसान भाई रबी सीजन 2022 में रबी फसलों का बीमा अवश्य करवाएं।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि जिले में रबी हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी आफ इंडिया का चयन किया गया है। जिले के अधिसूचित पटवारी हल्के में गेहूं, चना एवं तहसील स्तर पर अलसी (जावरा एवं पिपलौदा) तथा जिला स्तर के लिए मसूर फसलों का चयन किया गया है। रबी फसलों हेतु बीमा प्रीमियम राशि फसल ऋणमान (स्केल आफ फायनेंस) के 15 प्रतिशत रहेगी। बीमा प्रीमियम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है।
अऋणी कृषकों को फसल बीमा प्रस्ताव पत्रत्र बैंक पासबुक, भू-अधिकार पुस्तिका, फसल बुआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि प्रस्तुत करना होंगे। अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क सेवा केन्द्र 1800 2337 115 (किसान काल सेन्टर) पर फोन करें अथवा www.pmfby.gov.in पर सम्पर्क करें। बैंक जिसमें कृषक का खाता हो, वहां भी सम्पर्क करें। अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, बीटीएम. कृषक मित्र, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से जानकारी लेकर अधिक से अधिक संख्या में रबी फसल बीमा कराना सुनिश्चित करें ताकि प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षा प्राप्त हो सके।