विनोबा नगर में आज लगेगा निगम का बकाया वसूली शिविर

रतलाम 25 दिसम्बर । नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 19 जनवरी 2022 से आयोजित किये गये है जो 17 मार्च 2023 तक चलेंगे।
आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान, गुमटी किराया, लायसेंस शुल्क एवं विकास शाखा से संबंधित भवन की किश्त तथा भू-भाटक की बकाया राशि जमा करा सकेगें।
वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 व 5 के लिये 26 व 27 दिसम्बर को विनोबा नगर पानी की टंकी के पास, वार्ड क्रमांक 5, 6 व 7 के लिये 28 से 29 दिसम्बर तक अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 7 के लिये 31 दिसम्बर को 80 फीट रोड, वार्ड क्रमांक 8 के लिये 2 जनवरी को कोमल नगर मेन रोड, वार्ड क्रमांक 5, 7 व 9 के लिये 3 से 4 जनवरी तक मार्निग स्टार स्कूल, वार्ड क्रमांक 8 व 9 के लिये 5 जनवरी को राजबाग गार्डन के पास कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।

Play sound