सदस्यों ने लापसी के मिष्ठान से गौ सेवा की
रतलाम । दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ,रतलाम (म.प्र.) की साधारण सभा की बैठक बरबड़ हनुमान मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई । बैठक में महापौर श्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि एवं बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र चत्तर रूप ने की ।
इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने सम्बोधित करते हुए सुझाव दिया गया कि शहर की स्वच्छता हेतु संस्था को पहल करना चाहिए सभी सदस्यों ने महापौर महोदय के सुझाव को बहुत ही श्रेष्ठ तथा नगर के लिए हितकर होने से सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि जल्दी ही संस्था द्वारा शहर की स्वच्छता हेतु एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी । जिसमें व्यापारी जन जागरण के साथ स्वयं भी सफाई कार्य करते हुए इसमें योगदान देंगे। साधारण सभा में अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने सदस्यों के सामने अपने विचार रखते हुए सदस्यों को अवगत कराया कि रतलाम मंडी क्षेत्र में समस्त वस्तुओं के कृषि उत्पादन तथा मंडी में होने वाले कृषि उपज की आवको को देखते हुए मंडी प्रशासन, नगर विधायक महोदय तथा समूचे व्यापारी वर्ग ने महसूस किया कि लहसुन, प्याज तथा अनाज दलहन तिलहन की आवको को देखते हुए यह मंडी प्रांगण अपर्याप्त है। अत: लहसुन प्याज मंडी के लिए शहर से जुड़ी हुई मथुरी ग्राम की जमीन पर लहसुन एवं प्याज के विपणन हेतु मथुरी की भूमि को जल्दी से जल्दी अधिसूचित किया जाए तथा वहां मंडी के विकास हेतु राशि आवंटित की जाए जिससे हमारे क्षेत्र के विकास में बहुत बड़ा योगदान हो सके।
वर्तमान माधवराव सिंधिया कृषि उपज मंडी जिसके एक हिस्से को लहसुन एवं प्याज मंडी के लिए अधिसूचना जारी कर भूखंडों के आवंटन की विज्ञप्ति निकाली गई थी उसमें संशोधन करते हुए इस प्रांगण को भी अनाज मंडी के लिए अधिसूचित किया जाए तथा अनाज के व्यापारियों को भूखंडों को अलॉट किया जाए। उक्त भूमि की भौतिक संरचना में सुधार किया जाए, दोनों को इस प्रकार जोड़ा जाए कि सुरक्षा तथा विपणन कार्य दोनों ही कार्य कृषक बंधु तथा व्यापारी बंधु सुगमता से कर सकें।
मंडी सचिव महोदय द्वारा मथुरी स्थित प्रांगण को लहसुन प्याज मंडी की अधिसूचना हेतु घोषणा करने के लिए जो ज्ञापन कृषि मंत्री जी को दिया गया है उसकी घोषणा मंडी बोर्ड द्वारा तत्काल जल्दी से जल्दी की जाए तथा उसके विकास हेतु राशि आवंटित की जाए।
मध्य प्रदेश के व्यापारियों को प्रदेश की मंडियों में एक ही लाइसेंस से खरीदी करने की सुविधा दी जाए।
लहसुन प्याज मंडी की जमीन अनाज मंडी के लिए आरक्षित करने की पहल से अब मंडी में जगह की उपलब्धता सुगम हो गई है अत: 52 गोदाम धारी व्यापारियों को उनके छत के ऊपर निर्माण कार्यों की अनुमति दी जाए कृषि उपज ऐसी वस्तु है जिसके लिए उपज रखने के लिए व्यापारियों को ज्यादा जगह की आवश्यकता होती है इसी प्रांगण में व्यापारियों को दिए गए भूखंडों पर मंडी समिति में दो मंजिला भवन बनाने की स्वीकृति दी है फिर केवल 52 व्यापारियों को इजाजत नहीं देना यह व्यापारियों के साथ अन्याय होगा।
नए भूखंडों की कीमत का पुनर्मूल्यांकन किया जाए यह लीज की भूमि है ना के मालिकाना हक की मंडी प्रशासन भूखंडों से मुनाफाखोरी की प्रवृत्ति छोड़े तथा बिना लाभ-हानि के उक्त भूखंड व्यापारियों को प्रदान करें ताकि मंडी का व्यापार फल फूल सके तथा क्षेत्र के विकास में विपणन कार्य की वृद्धि से ज्यादा से ज्यादा योगदान मिल सके।
मंडी समिति को मंडी शुल्क के माध्यम से राजस्व की पर्याप्त आमदनी हो रही है इसमें और भी वृद्धि होगी अत: भूखंड न्यूनतम मूल्य पर आवंटित किए जाए।
व्यापारियों को एक सभा भवन (कॉन्फ्रेंस हॉल) की सुविधा हेतु एक भूखंड आरक्षित किया जाए।
अध्यक्ष श्री चत्तर ने सभी व्यापारियों के लिए बैठने हेतु सर्व सुविधा युक्त व्यापारी हॉल ,प्रांगण में आने वाले सभी बंधुओं के लिए जल मंदिर तथा कबूतरों के दाना डालने के लिए प्लेट लगवाने की जानकारी से अवगत कराया। साथ ही गौ सेवा, कुत्ते की रोटी तथा कबूतरों के दाने तथा मछलियों को भी खिलाने हेतु जो परमार्थिक कार्य किए जा रहे हैं की जानकारी से अवगत कराया।
कोषाध्यक्ष श्री कांतिलाल जी चोपड़ा द्वारा संस्था की ऑडिट रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष रखते हुए उस का वाचन किया गया जिसका सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया।
संस्था हेतु नवीन भूखंड क्रय करने हेतु वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सेठिया ने भी प्रस्ताव रखा है । जिस पर भी सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की तथा 6 लोगों की एक समिति बन गई जिसमें सुरेंद्र चत्तर, अभय जी सेठिया, कांतिलाल जी चोपड़ा, वर्धमान जी बर्डिया, मनोज जी जैन, हेमकांत जी दवे के नाम के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया।
संस्था के सदस्य श्री दिलीप जी मेहता एवं श्री धर्मेंद्र जी गिलड़ा जो युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव भी है संस्था के सभी कल्याणकारी कार्यों में सहयोग का पूरी टीम के साथ सहयोग का आश्वासन दिया गया।
मंडी में चलने वाली सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन एवं देखरेख हेतु 5 व्यापारियों की समिति बनाई गई। कैलाश जी ओरा, संजय जी जोशी ,विपुल जी मुरार, महेश जी शर्मा तथा मनोज जी जैन जिस पर भी सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की।
बैठक में उपस्थित समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल का संस्था द्वारा स्वागत किया गया ।
साधारण सभा में उपस्थित सुरेंद्र चत्तर, अभय जी सेठिया, हेमकांत जी दवे, कांतिलाल जी चोपड़ा, कैलाश चंद्र जी ओरा, राजेंद्र जी बाफना, वर्धमान जी बर्डिया, अभय जी वोरा, अनिल जी पटेल, जितिन जी राठौड़ सुगन चंद जी जैन, विपुल जी जैन, सतीश जी जैन, पंकज जी जैन,प्रकाश जी पीपाड़ा, महेश जी शर्मा, धर्मेंद्र जी माहेश्वरी, पंकज जी असावा , आकाश जी ,राघव जी परवाल,मुख्तियार जी अली ,संजय जी जोशी, अभिषेक जी धूत, अर्पित जी जैन, हितेश जी मेहता, संचय जी वोरा, विकास जी जैन, चंद्रकांत जी काबरा, गौरव जी माहेश्वरी आदि सदस्यगण मौजूद थे । अंत में आभार श्री वर्धमान बर्डिया द्वारा माना गया।