झुमरी तिलैया । झुमरी तिलैया के परम सौभाग्य उदय में आने से आज झुमरीतिलैया के दानवीर परिवार समाजसेवी समाज के सभी कार्यों में अग्रणी रहने वाले जिनके परिवार से जैन संत मुनि श्री 108 निर्विकल्प सागर जी मुनिराज समाधिस्ट हुवे वैसे झांझरी परिवार को परम पूज्य चलते फिरते भगवान संत शिरोमणि गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को आहार देने का सौभाग्य दो प्रतिमा धारी वीणा झांझरी,नरेंद्र झांझरी उनके सुपुत्री देवांगना झांझरी को प्राप्त हुआ,आहार देकर झांझरी परिवार में खुशी का माहौल है।
ज्ञात हो कि आचार्य भगवन अभी शिरपुर मध्यप्रदेश में विराजमान है जहाँ सेकड़ो ली संख्या में आहार देने का नंबर लगा हुआ है वहाँ झांझरी परिवार को आहार देने का सौभाग्य मिला। कोडरमा समाज के त्यागी श्री मति तारा मणि सेठी, समाजसेवी सुरेश-प्रेम झांझरी, अध्यक्ष प्रदीप-प्रेम पांड्या, उपाध्यक्ष कमल सेठी,मंत्री ललित-नीलम सेठी,सह मंत्री राज-मीरा छाबडा,कमल सेठी,संजय गंगवाल,प्रदीप -मीरा छाबडा,सुशील-शोभा पांड्या, बिनोद अजमेरा,वार्ड पार्षद पिंकी जैन,आशा गंगवाल, अंजू, अलका, अंजना, पिंकी, संगीता, सिमा सेठी,राजेश-सुनीता सेठी,महिला संगठन,जैन युवक समिति के सदस्य के साथ समाज के सभी लोगो ने अपनी अनुमोदना की। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन ने दी।