रतलाम की बेटी सीए सुश्री मयूरी चोरडिय़ा ने अपनी किताब ”ए जिंदगी कुछ हकीकत, कुछ ख्वाब” के बारे में दी जानकारी



रतलाम । विगत दिनो लंदन (ब्रिटेन) में मध्यप्रदेश के 400 परिवारों के लोगों ने वार्षिक मिलन समारोह में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में लंदन के डेप्युटी मेयर श्री राजेश जी अग्रवाल की मौजूदगी प्रशंसनीय रही।
कार्यक्रम को पांच ग्रुप में विभाजित करके आयोजित किया गया जिसमें मालवा, बंघेलखंड, बुंदेलखंड, निमाड़ और अन्य क्षेत्र शामिल थे। सभी तरह के व्यंजन जो कि मध्य प्रदेश के मुख्य भोजन के रूप में माने जाते हैं उनका प्रबंध किया गया। लंदन में इस वार्षिक मिलन समारोह को करने का उद्देश्य अपनी भावी पीढ़ी को अपने संस्कारों से, अपने कल्चर, अपने ट्रेडीशन को बताने के लिए किया जाता है ताकि उन्हें अपने देश की, अपने प्रदेश की अपने शहर की परंपरा, खान पान, वेशभूषा तथा इतिहास से अवगत कराया जा सके।
बाद में मैं कौन हूं (WHO I AM) का बहुत ही मनोरंजक गेम आयोजित किया गया। कई सारे लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आयोजित करने में श्री आचार्य ज्योति प्रकाश दुबे जी, श्री श्रेयांस जी जैन, श्री रोहित जी दीक्षित, श्री तपन जी शाह, श्री सुदीप जी सांकले, श्री आशीष जी जैन, एवं सीए सुश्री मयूरी चौरडिया जी ने अहम भूमिका निभाई।
हमारे रतलाम नगर का गौरव , बहुमुखी प्रतिभा की धनी, सुश्री मयूरी चोरडिया जी ने कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र को संबोधित किया तथा कार्यक्रम के सफल होने में अपना शानदार योगदान दिया। उन्होंने सभी लोगो को अपने द्वारा प्रकाशित की गई किताब ”ए जिंदगी कुछ हकीकत, कुछ ख्वाब” से अवगत कराया और भविष्य में प्रकाशित होने वाली किताबो के बारे में भी बताया।
आगे मयूरी जी चोरडिय़ा ने बताया कि यह प्रोग्राम वह प्रत्येक वर्ष दिवाली पर करते हैं ताकि दिवाली महोत्सव पर अपने आने वाली जनरेशन को भावी पीढ़ी को संस्कार भी सिखाये जा सके और अपनी परंपराओं से अवगत भी किया जा सके। उन्होंने आगे ये भी बताया कि फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर देश में ऐसे चैप्टर बने हुए हैं जो कि मध्यप्रदेश के लिए अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए और विकास से संबंधित योजनाओं पर कार्य करते हैं और यथासंभव मध्य प्रदेश सरकार को अपना योगदान प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में कई सारे विकास के विषयों पर चर्चा की जाती है और उसको कैसे क्रियान्वित किया जाए इसकी वैश्विक तोर पर भूमिका भी तय की जाती है।
FOMP यू के चैप्टर, मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मान्यता प्राप्त है। और यह ग्रुप सरकार की विकासवादी योजनाओं और कई तरह की चेरिटेबल एक्टिविटीज में अपना योगदान प्रदान करता है। हमारे रतलाम नगर की अद्वितीय प्रतिभा, और विलक्षण व्यक्तित्व रखने वाली सी.ए. सुश्री मयूरी जी चोरडिय़ा ने न बल्कि उच्च शिक्षा में अपितु सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी न केवल सकल जैन समाज का अपितु पूरे रतलाम शहर का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है और हमारा मान सम्मान हर क्षेत्र में वैश्विक पटल पर बढ़ाया है। उनका यह अनोखा व्यक्तित्व, योग्यता और योगदान सभी युवाओं को प्रेरणा देने वाला है । उक्त जानकारी निलेश बाफना ने दी ।